कोरोना काल में एक तरफ पूरे विश्व में कोहराम मचा हुआ है, उधर उत्तराखंड के कुछ युवा एक नई तरह की कार्ययोजना के तहत समस्त नागरिकों को एक संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।
घुत्तू भिलंग के युवा गायक संगीतकार रामेश्वर गैरोला के इस गीत में उत्तराखंड के समस्त प्रवासियों एवं ग्रामीणों के लिए एक प्रेम की मिसाल कायम करता नजर आता है।
रामेश्वर गैरोला का द्वारा गाया यह गीत युवा कवि प्रदीप रावत “खुदेड़” व नवीन सेमवाल ने लिखा है । जितना बेहतरीन यह संगीत और गीत है उतना ही बेहतर छायांकन भी किया गया है।
" बामनी" फेम् नवीन सेमवाल और विपिन सेमवाल की जोड़ी एक बार फिर एक गीत के माध्यम से एक नया संदेश जनता को दे रहे हैं और लोगों को उनका यह प्रयास पसंद भी बहुत आ रहा है।
अपने विशेष गीत संगीत के लिए प्रसिद्ध रामेश्वर गैरोला ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर यह गीत जारी किया और देखते ही देखते एक बड़े जनसमूह ने इस गीत के बोलों को और इसके छायांकन को बहुत अधिक सराहा भी है।
एक जोड़ी जो बहुत समय से अच्छी तरह से फिल्मांकन करती आ रही है, हिम्मी चौहान और उनके सहयोगी बलराम रावत ने अपने कार्य कुशलता को भी बहुत अच्छे से दर्शाया है। और इतने ही खूबसूरती से इसे फिल्म में पिरोया भी है। यह वही टीम है जिसने कुछ दिन पहले कई गढ़वाली हिट फिल्में ” घौर रा सुरक्षित रा”, “परदेशी मंगतू अर परदान दिदा” एवं “मंगतू परदेशी” प्रस्तुत की हैं।
गायक रामेश्वर गैरोला अपनी मधुर आवाज के जरिये कई उत्तराखंडी गीतों को गा चुके हैं; जिसमे उनके सुपरहिट गीत" तेरी माया ज्यू मा बसीग्ये" " माया की कुंगली" "बेटी बचावा बेटी पढावा" "नमामि गंगे" आदि गीत शामिल हैं।
यूट्यूब पर सब्सक्राइब कीजिए

वीडियो देखें