चार सूत्रीय मांगों को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दिया सांकेतिक धरना

Uk live
0

रिपोर्टः ज्योति डोभाल
टिहरी (प्रतापनगर ) : आज प्रतापनगर में चार सूत्रीय मांगों को लेकर युवाओं द्वारा युवा कांग्रेस  जिलाध्यक्ष कपिल जोशी और के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया गया, युवाओं ने कहा कि  सरकार को गरीब मजदूर श्रमिक वर्ग को 10000 एकमुश्त न्याय और आगामी 6 महीने तक कम से कम 7500 रुपये देने चाहिए, अपनी दूसरी मांग में युवाओं का कहना था कि मनरेगा में कम से कम एक वर्ष में 200 दिन का रोजगार  लोगों को दिया जाना चाहिए,सरकार को किसानों की खराब फसल का मुआवजा दिया जाना,क्वारन्टीन सेंटरों में सरकार को  प्रवासी भाईयों को उचित खान पान की  व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए ,। युवाओं ने सरकार से मांग की कि सरकार को उपरोक्त मांग पर अमल करना चाहिए,और इन मांगों को पूरा करना चाहिए,यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो आगे भी युवा कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा,। 
 सांकेतिक धरना करने वालों में अचल,पूर्व छेत्र पंचायत सदस्य
 जीवानंद जोशी ,विकास जोशी,प्रदीप लाल,मुरारी खंडवाल, रोहित लाल,प्रमोद,धर्मपाल,करनपाल, अचल,आदि मौजूद थे ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top