रानीखेत - एससी एसटी ओबीसी दशमोत्तर छात्रवृत्ति अनियमितता मामले में रानीखेत पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी की है ।
बता दें कि मामले में यह पहली गिरफ्तारी है ।
14,23080 रूपये के इस गबन में एसआईटी की जांच के बाद 10जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था।
रानीखेत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 18 छात्र छात्राओं के फर्जी फार्म भरवाए गए थे ।
मामले में उपनिबंधक मोनार्ड विश्वविद्यालय के छात्रवृत्ति सेक्शन के इंचार्ज को पुलिस ने हापुड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । इसके बाद उन्हंे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना कर रही एसएसआई बसंती आर्या ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले की जांच एसआई टी द्वारा की गई ।
10 जनवरी को कोतवाली रानीखेत में उपनिबंधक मोनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ आदि अज्ञात बिचोलियों के विरूद्व जिला समाज कल्याण कार्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त धनराशि 1423080रूपये को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आपराधिक षडयंत्र रचकर गबन करने मे अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना चल रही थी। उपनिरीक्षक ने बताया कि विवेचना में न्यू शिवपुरी हापुड़ उत्तर प्रदेश निवासी मोनार्ड यूनिवर्सिटी के कर्मचारी अनुज गुप्ता की संलिप्तता पाई गइ। यह व्यक्ति रानीखेत के विद्यालयों से फर्जी आवेदन भरकर ले गया था ।
इसके बाद बच्चों को न तो कोई छात्रवृत्ति मिली न ही कोई कोर्स कराया। इसके लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी। 21मई को अनुज गुप्ता को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। एसएसआई बसंती आर्या ने बताया कि मामले में यह पहली गिरफ्तारी है ।
इस कार्य में कांस्टेबल मोहन बोरा,कांस्टेबल दिलीप,कां दीप चंद्र ने सहयोग दिया।