रिपोर्टः ज्योति डोभाल
चम्बा :अब पालिका क्षेत्र चंबा के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों के स्थान पर प्रथक से भी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे. शहरी क्षेत्र में home quarantine करने में पालिका के सभासद पूर्व में ही बहुत अच्छी भूमिका निभा रहे हैं जो कि इस कार्य में अपनी भूमिका निरंतर निभाते रहेंगे. पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा बताया कि जिलाधिकारी महोदय से आज मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि quarantine centers में प्रशासन स्तर से और कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे. गौरतलब है कि कार्यों की जिम्मेदारी बांट देने से पालिका पर दबाव कम हुआ है अब सभी विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन इस महामारी के दौरान करेंगे. जोशी द्वारा बताया कि आज पालिका के कर्मचारियों को महामारी से निपटने में संक्रमण का प्रभाव प्रभावी ना हो चौथे चरण में सैनिटाइजर gloves मास्क आदि दिए गए.
उधर पालिका की तीनों सीआरटी टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार थर्मल स्क्रीनिंग एवं home quarantine की कार्यवाही की जा रही है. आज जिन प्रवासियों की होम करंट टाइम की अवधि पूर्ण हुई है उनके हेल्थ चेकअप के पश्चात quarantine free करने का certificate किया गया. इसके अलावा पालिका की एक टीम गोवंश के लिए निरंतर चारे की व्यवस्था कर रही है. और नालों की सफाई का कार्य भी पालिका स्तर से निरंतर जारी है ၊


