उत्तरकाशी में कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर ढूंगी गांव व देवीधार क्षेत्र को सुरक्षा के दृष्टिगत कंटेनमेन्ट जोन व बफर जोन में किया गया तब्दील

Uk live
0

virendra singh negi 

     उत्तरकाशी :  गुजरात के सूरत से आये ढूंगी गांव युवक की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आने से ढूंगी गांव व देवीधार क्षेत्र को सुरक्षा के दृष्टिगत कंटेनमेन्ट जोन और बफर जोन में तब्दील किया गया है। दोनों कंटेन्मेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव केस नही पाया गया है। 
जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कंटेन्मेंट जोन को लेकर स्वास्थ्य, पुलिस व नोडल अधिकारियों की  आवश्यक बैठक लेते हुये जरूरी दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए एहतियातन ढूंगी गांव व देवीधार क्षेत्र में सामुदायिक निगरानी व स्थानीय लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया है। जिलाधिकारी ने वर्तमान में गांव  में निवासरत व्यक्तियों का प्रतिदिन चिकित्सकीय परीक्षण करने के निर्देश सीएमओ को दिये। जिला पंचायत को गांव में प्रत्येक दिन सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव व फॉगिंग करने के साथ ही दैनिक रूप से उत्सर्जित कूड़े का विधिवत निस्तारण करने के निर्देश दिए है। स्थानीय किराने की दुकानों के माध्यम से गांव के अन्दर रसद,सब्जी,दूध आदि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करवाई जाएगी। इस हेतु डीएसओ को निर्देशित किया गया। कंटेन्मेंट जोन में सुरक्षा व्यवस्था हेतु  पुलिस व पीआरडी जवानों की तैनाती करने के निर्देश दिए है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा,पटवारी व स्थानीय चिकित्सक कंटेन्मेंट गांव का डोर टू डोर सर्वे करेंगे। एहतियातन किसी मे खांसी,जुकाम,बुखार, आदि के लक्षण पाए जाते है तो तत्काल उसकी रिपोर्ट जिला चिकित्सालय को देना सुनिश्चित करेंगे। कंटेन्मेंट क्षेत्र में लोनिवि के द्वारा बैरिकेडिंग इत्यादि कर दी गई है।



       बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पिसी डंडरियाल, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,सीएमओ डॉ डीपी जोशी,ओसी/डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह चौहान, परियोजना निदेशक आरएस रावत, सीवीओ डॉ प्रलंयकर नाथ, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top