पालिका क्षेत्र चम्बा में निरंतर जारी है प्रवासियों एवं अन्य नागरिकों का आना

Uk live
0


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) : पालिका क्षेत्र चंबा में प्रवासियों एवं अन्य जिलों से आने वाले नागरिक को का आना निरंतर जारी है और पालिका की सिटी रिस्पांस टीम द्वारा  HOME QUARANTINE होने वाले नागरिकों की संख्या भी 137  पहुंच गई है
पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा अवगत कराया कि पालिका क्षेत्र में नागरिकों द्वारा स्वयं ही अपने आने की सूचना दी जा रही है जो बहुत अच्छी बात है इसके अलावा पालिका की सिटी रिस्पांस टीम द्वारा भी बाहर से आने वालों पर पैनी निगाह रखी हुई है और सूचना प्राप्त होते ही उनके HOME QUARANTINE करने की कार्रवाई की जा रही है अब तक 137 नागरिकों को HOME QUARANTINE किया जा चुका है तथा 24 नागरिकों की  HOME QUARANTINE period  पूर्ण हो चुका है उन्हें वायरस संबंधी गुण ना पाए जाने पर उन्हें HOME QUARANTINE free भी किया जा चुका है
इसके अलावा पालिका द्वारा नगरपालिका वासियों को आपातकाल में भी डोर टू डोर कूड़ा उठान, स्ट्रीट की सफाई मार्केट की सफाई, स्ट्रीट लाइट की साथ-साथ मरम्मत करना,, क्षेत्र में सैनिटाइजेशन, गोवंश के लिए सब्जियों एवं चारे की व्यवस्था कराना तथा बेमौसम बारिश के कारण नालों को खोलने का कार्य निरंतर जारी है ၊

उनके द्वारा बताया कि अब प्रत्येक नागरिक को सचेत रहने की आवश्यकता है और अपनी जिम्मेदारी का भी निर्वहन करना ही होगा. बाहर से आने पर सूचना देना , मास्क पहनना  , सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना , होम कोरेंटिन  अवधि में घर पर ही रहना,,  किसी भी असामाजिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देना , बाजार में अति आवश्यक होने पर ही निकलना, लॉक डाउन का समय आरंभ होने पर अपने घरों में ही रहना, पुलिस द्वारा बनाई गई व्यवस्था का पालन करना यह हमारी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए आवश्यक है ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top