खटीमा में तेज आंधी के साथ बारिश में गरीबों के उड़े आशियाने

Uk live
0

रिपोर्ट : गणेश पुजारा
खटीमा : आज खटीमा में भारी आंधी तूफान के साथ बारिश आने की वजह से गरीबों के आशियाने उड़ गये ၊ आज लगभग २:३० बजे से आंधी अंदड़  तूफान के साथ भारी बारिश हुई जहां एक तरफ गरीब आदमी कोरोना की मार झेल रहा है तो यहां आज इंद्रदेव ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी कमर तोड़ने में  ၊ वैसे ही गरीब आदमियों के पास इस समय रोजी-रोटी परेशानी तो है ही  लेकिन साथ में यह इंद्रदेव की मार ने आज इनको और भी निराश कर दिया है क्योंकि आज उनके आशियाने जो उड़ गए आज बिगरा बाग निवासी उमेश यादव का टीनसेट से बना घर पूरी तरीके से आधी अंधड़  में ध्वस्त हो गया जिससे उनके बच्चों में जब तक आंधी बंद नहीं हुई तब तक डर  बना रहा  ၊ 

वही चकरपुर क्षेत्र के झाड़ी नौला नई बस्ती क्षेत्र में भी जसोदा देवी के सीमेंट की ३० चादरें टूट कर बल्ली सहित १०० मीटर की दूरी में जा गिरी ၊ गनीमत रही कि पास ही में दान सिंह भंडारी का घर बाल-बाल बच गया अन्यथा अगर यह ३० टन लोहे की बल्ली सहित इस मकान पर गिरती तो उस मकान के अंदर उक्त समय पर सभी लोग बैठे हुए थे तो कुछ भी जन हानि हो सकती थी ၊ वहीं दूसरी तरफ किसानों की आम की फसल, लीची की फसल भी बुरी तरीके से प्रभावित हुई है၊ उक्त लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ၊ अब देखने वाली बात यह है कि खटीमा प्रशासन द्वारा उक्त लोगों को मुआवजा दिया जाता है कि नहीं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top