उत्तरकाशी में सोशल डिस्टेंसिग की उड़ी धज्जियां

Uk live
0

रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी 
उत्तरकाशी : आज लॉक डाऊन-3 के  पहले दिन  जनपद में ग्रीन जोन में मिली छूट के चलते आज बाजार खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी. बाजार में कुछ दुकानों को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें खुली रहीं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है.

उत्तरकाशी में मिली छूट के बाद बाजारों में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है.इस तरह कि भीड़ लगभग पूरे उत्तरकाशी मुख्यालय व कस्बों मे देखने को मिली . इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. बाजार के चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है.

 कलक्ट्रेट गेट पर पास बनवाने के लिए भी भारी भीड़ देखने को मिली. इस दौरान होमगार्ड के जवानों को भीड़ हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाजारों में जुटी भीड़ के सामने पुलिस भी बेबस नजर आ रही है. बाजार में पहुंच रहे लोग सामान की खरीदारी के लिये बनाये गये गोल घेरों में खडे  होने की जहमत भी नहीं उठा रहे हैं.

उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि स्थानीय लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है. साथ ही दुकानों पर भीड़ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मास्क का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालने करने से ही कोरोना महामारी को हराया जा सकता है ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top