चम्बा पालिका ने आरम्भ किया तीसरे दौर का सेनिटाईजेशन अभियान

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) : आज देश में lockdown-3 आरंभ होने पर पालिका द्वारा क्षेत्र में तीसरे दौर का सैनिटाइजेशन आरंभ किया गया है. पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पवार के  संरक्षण में  इनकम टैक्स ऑफिस, खंड विकास कार्यालय चंबा, महिंद्रा फाइनेंस ,श्री देव सुमन विद्यालय ,एसआरटी केंपस, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नगर पालिका कार्यालय , प्राथमिक विद्यालय चंबा कार्यालयों में  सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया. आज कुल 11 कार्यालय एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया गया. इसी प्रकार गोवंश के चारे की व्यवस्था में लगी टीम के प्रभारी कृष्ण प्रसाद सेमवाल द्वारा प्रातः काल में 34  गोवंश को आज चारे की व्यवस्था कराई गई. आज पालिका द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर कुल 320 मजदूर जिसमें 260 मजदूर बिहार राज्य के एवं 60 मजदूर उत्तर प्रदेश राज्य के थे जिला प्रशासन को सूची सौंपी गई ၊

इसके अलावा दिल्ली महाराष्ट्र एवं उत्तराखंड के अन्य जिलों की सूची तैयार करने का कार्य किया जा रहा है. पालिका के अधिशासी अधिकारी एस पी जोशी द्वारा बताया कि वर्तमान में पालिका में लगभग 900 से 1000 मजदूर रहते हैं इन सब की सूची तैयार की जा रही है. उधर पालिका की तीनों सीआरटी टीम द्वारा पालिका क्षेत्र में जनपद से बाहर से आए हुए 08 नागरिकों को उनके आवास में ही quarantine किया गया. पालिका क्षेत्र में  CRT टीम द्वारा अब तक 42 लोगों को कोरेंटिन किया जा चुका है. अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया कि पालिका अध्यक्ष प्रत्येक दिन नगर क्षेत्र में करोना के कारण हुए लॉकडाउन से कोई नागरिक परेशानी में ना रहे उसकी लगातार समीक्षा कर रही हैं और पालिका के समस्त सभासद जो वर्तमान में कोरोना फाइटर की भांति कार्य कर रहे हैं अपने-अपने क्षेत्रों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. यदि लॉकडाउन का समय और बढ़ता है तो पालिका स्तर से बुजुर्ग लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक टीम का प्रथक से गठन किया जाएगा ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top