रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : राड्स अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने मुख्यमंत्री के नाम संदेश प्रेषित किया जिसमें उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपके द्वारा उत्तराखंड राज्य मे लॉकडाउन 17 मई तक किया हुआ है जो की अच्छा कदम है | महोदय उत्तराखंड राज्य मे covid -19 का प्रभाव कम रहा उसका मुख्य कारण था आमजनमानस के द्वारा लॉक डाउन का सही ढंग से पालन करना |
पर महोदय उत्तराखंड राज्य मे जो 04 मई से आपके द्वारा शराब की दुकान 04बजे तक खोलने का जो निर्णय लिया गया है वह कंही हमारे द्वारा अब तक किये गये लॉक डाउन हेतु सोशल डिस्टेंस पर पानी न फेर दे|
कही जगह शराब खरीदने वाले आपस मे उलझ रहे हैं क्या आपको नही लगता की आप अपनी जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं |
जो कल तक राशन लेने के लिये खड़े थे आज वह शराब की दुकान मे खड़े हैं
महोदय इस महामारी मे यह जानना जरूरी है की जो शराब के लिये ऐसे घरों से निकल रहे हैं यह कौन है अगर कल वायरस का संक्रमण हो गया तो आप कैसे इनको पहचान कर क्वारनटाइन कर पाओगे |
इस लिऐ हमारा आपसे आग्रह है कि इस महामारी मे शराब खरीदने वाले व्यक्ति का डाटा रखा जाय जिसके लिये आधार कार्ड पर ही शराब बेची जाय |
जो व्यक्ति शराब खरीद सकता है क्या वह स्कूल की फीस नही दे सकता वह अपने लिये राशन नहीं खरीद सकता
अतः आपसे अनुरोध है कि इस महामारी की समाप्ति तक या तो शराब की दुकाने बंद की जाय या आधार कार्ड पर शराब मिले जिसका डाटा रखा जाय ၊


