थत्यूड़ नैनबाग पहुंची जिला सहकारी संघ की मोबाइल एटीएम वैन

Uk live
0




सुनील सजवाण
टिहरी (थत्यूड़ / नैनबाग ): जिला सहकारी संघ टिहरी के द्वारा पुरे जिले मे अब ए टी एम वैन की शुरूआत कर दी गई है इसी के चलते विकास खण्ड जौनपुर के थत्युड व नैनबाग मे भी पहली बार ए टी एम बैन पंहुची |
नैनबाग जिला सहकारी बैंक के पास ए टी एम वैन का विकास खण्ड जौनपुर के लिए विधिवत शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कहा की कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के इस दौर मे ए टी एम वैन कारगर सिद्ध होगी उन्होने बताया की यह वैन सप्ताह के सात दिनो के अनुसार हर क्षेत्र व गांव तक पंहुचेगी इस ए टी एम में किसी भी बैंक का ए टी एम काम करेगा व गांव के लोगो को पैसे निकालने के लिए बैंक नही जाना पडेगा जिससे लोग अपने ही गांव मे पैसा निकाल पाएगें|
आपका बैंक आपके द्वार के तहत यह चलता फीरता ए टी एम विकास खण्ड के हर क्षेत्र तक पंहुचेगा जिससे लोगों का समय बैंक मे भीड अनावश्यक खर्चो पर लगाम लगने मे ए ए टी एम कारगर सिद्व होगा|
ए टी एम वैन के विकास खण्ड जौनपुर के शुभारम्भ अवसर पर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सुभाष रमोला, निदेशक सुनील हनुमन्ती, कृपाल सिहं विष्ट सदस्य क्षेत्र पंचायत, बलवीर राणा, दिवान सिंह ब्रांच मेनेजर, प्रदीप पंवार कैशियर, हाकम सिहं तोमर चौकी इंजार्ज नैनबाग, आदी लोग मौजुद थे ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top