सुनील सजवाण
मसूरी : कोरोना वायरस कोविड 19 व लॉक डाऊन के कारण रोजमरा के मे अपना जीवन यापन करने वाले कई लोग है जिन्हे वर्तमान मे रोजगार न मिलने के कारण रोज का चुल्हा जलाना मुश्किल हो गया है | एसे विकट दौर में भाजपा के जिला टिहरी गढवाल के उपाध्यक्ष व समाजसेवी विरेन्द्र राणा ने मसुरी क्षेत्र के अन्तर्गत मंलिगार मे उन लोगो का चयन कर जिन्हे इस महामारी के दौर मे घर का चुल्हा जलाना बिना राशन के मुश्किल पड रहा है उनका चयन करके अपने आर्थिक संसाधनो से 60 लोगो को राशन उपलब्ध कराई गई|
वंही एसे विकट दौर मे अपने आस पडोस हमें भी आवश्यकता है की कोई एसा परिवार तो नही जिसे खाने की आवश्यकता है जिस लिए अपने स्तर से हम लोग भी जरूर इस बात को देखे व एसे परिवारो का सहयोग करे|
विरेन्द्र राणा इससे पूर्व थत्युड क्षेत्र मे भी कई जरूरत मन्द परिवारो तक राशन पंहुचा चुके है ၊


