मुम्बई : कीर्तिनगर का युवा धनीराम पालीवाल मुम्बई मे एक गेस्ट हाउस मे फंसा है ၊
यह रोजगार की तलाश में मुम्बई गया ၊ वहां पंहुचते ही लॉक डाउन हो गया अब जो पैसे गांव से ले गया वो भी खत्म हो गये ၊
अब रहने खाने का ठिकाना ऊपर वाले के भरोसे है ၊ उत्तराखण्ड सरकार से इस युवा ने गुहार लगाई है कि सरकार उसकी घर वापसी करें या यहां की सरकार से सम्पर्क कर उन उसके रहने खाने की समुचित व्यवस्था करवाये ၊


