एक परिवार के चार कोरोना योद्धा कर रहे हैं कोरोना मरीजों का इलाज और देखभाल

Uk live
0

रिपोर्टः संजीव मंडल
 गदरपुर :  कोरोना वायरस कोविड-19 ने दुनिया भर में जमकर कहर बरपा रहा है , इस वायरस से लाखों लोग संक्रमित है जबकि कई हजार लोगों की मौत हो चुकी है और दुनिया में यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है जिसके निपटने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉक डाउन लगा हुआ है और इस लॉक डाउन के बीच कोरोना वॉरियर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर मैदान में डटे हैं उन्हीं में से एक अहम रोल निभाने वाले डॉक्टर भी अपने घर परिवार को छोड़कर कोरोना जैसे महामारी का इलाज कर रहे हैं इसी कड़ी में गदरपुर क्षेत्र के एक परिवार के चार कोरोना योद्धा अपने घर से कोसों दूर देश-विदेश में रहकर कोरोना मरीजों का इलाज़ कर उसको बचाने का प्रयास कर अपने देश का नाम रोशन कर रहे है ၊

 गदरपुर के गुरुनानक पुर गांव के एक ही परिवार के चार सदस्य डॉ हैं जो देश और विदेश में कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे हैं
आपको बता दें कि गदरपुर क्षेत्र के एक किसान प्रवीण पाल सिंह विर्क के दो बेटे हैं बड़ा बेटा जसविंदर पाल विर्क और उनकी पत्नी डॉक्टर है और दोनों अमेरिका के न्यूयॉर्क के एक हस्पताल में कोरोना वॉरियर्स के रूप में कोरोना मरीजो के इलाज़ में जुटे है तो वही दूसरी ओर किसान प्रवीण के  छोटे बेटे और उसकी पत्नी भी डॉक्टर है और दोनों पंजाब में कोरोना मरीजों की देखभाल कर मानवता का मिसाल पेश कर रहे हैं
इस दौरान किसान प्रवीण सिंह विर्क ने कहा कि सोचा था दोनों बेटे बड़ा होकर खेती में मेरा हाथ बढ़ाएंगे लेकिन दोनों बेटे को डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करना था और बेटे की इच्छा अनुसार बड़े बेटे जसविंदर सिंह को कर्नाटक से एमबीबीएस और छोटे बेटे आलमवीर को अंबाला से एमबीबीएस कराया था और दोनों बहू भी डॉक्टर हैं और इस समय कोरोना का कहर तो बहुत है लेकिन परमात्मा वाहेगुरु की मेहर रहे यही सोचकर बच्चों को ड्यूटी पर भेजा है और मेरे बड़े बेटे और बड़ी बहू अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहा है तो दूसरी ओर मेरे छोटे बेटे और बहू पंजाब में कोरना मरीजों की देखभाल कर रहे हैं और यह सब देख कर मुझे अपने बेटों और बहुओं पर गर्व होता है जो लोगों का इलाज कर उनका सेवा कर रहा है

       प्रवीण पाल सिंह विर्क किसान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top