रिपोर्टर: संजीव मण्डल
रामनगर : कोरोना महामारी ने पूरे भारत को अपने चपेट में ले लिया है, जिससे शिक्षा प्रणाली भी इसकी चपेट से नही बच पायी है, जिसकी वजह से उत्तराखंड बोर्ड के कुछ पेपर्स को स्थगित करना पड़ा | उत्तराखंड बोर्ड के इन पेपर्स को कैसे कराया जाय इसके लिए बोर्ड रणनिति तैयार कर रही है कि इन बचे हुए पेपर्स को कैसे कराया जाय और कैसे मूल्यांकन का कार्य किया जाय | शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आज बोर्ड कार्यालय को ब्लाक प्रमुख व सांसद प्रतिनिधी द्वारा सैनिटाईज किया गया ၊


