वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : ग्रीन जोन में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के चलते अंग्रेजी शराब को खोलने की अनुमति दी गई है। प्रदेश में अब 2020-21 के नए अनुज्ञापि दुकान खोलेंगे । डुंडा तहसील मुख्यालय के वीरपुर और डुंडा गांव की महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की डुंडा में खुलने का विरोध कर रही हैं।
ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान के चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। साथ ही युवा पीढ़ी नशे की आदि हो रही है। जिसे ग्रामीण महिलाएं बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी।शराब की दुकान के विरोध में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
ग्राम प्रधान वीरपुर सुनीता नेगी का कहना है कि एक और कोरोना महामारी के चलते पहले ही अब लोगों के पास कोई काम नहीं है। तो ऐसे में शराब की दुकान खुलने पर स्थिति और भी खराब हो जाएगी।
नेगी ने कहा कि शराब की दुकान के विरोध में किसी भी स्तर पर लड़ाई लड़ने पड़ी। तो महिलाएं लड़ेंगी।
ग्राम प्रधान डुंडा पुष्पा भट्ट का कहना है कि डुंडा क्षेत्र में कचडू देवता मन्दिर से रेणुका देवी मंदिर के बीच कहीं पर भी शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएंगी। इससे परिवारों में आय दिन झगड़ो की शिकायत आती रहती है।
जिला आबकारी अधिकारी हरीश चंद्र का कहना है कि डुंडा में पहले से ही शराब की दुकान पुरानी जगह पर ही रही है। इसलिए इस सम्बंध में ग्रामीण महिलाओं से वार्ता करने की कोशिश की जा रही है।


