चम्बा पालिका द्वारा श्रीदेव सुमन के डिप्टी रजिस्टार दिनेश चंद्रा को किया गया क्वारेन्टाइन

Uk live
0


रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) :चंबा क्षेत्र में प्रवासी एवं रेड जोन से आने वाले प्रवासियों तथा कर्मचारी अधिकारियों को quarantien करने का कार्य सख्त और निरंतर ढंग से हो रहा है ၊
जिले में प्रवासियों एवं जिला प्रशासन की सख्ती के कारण  जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों का रेड जॉन से आना लगातार जारी है . पालिका क्षेत्र चंबा में लगातार प्रवासी एवं देहरादून से अधिकारियों और कर्मचारियों का लगातार आने के कारण पालिका की तीनों टीमों द्वारा भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है जिसके चलते आज क्षेत्र में 9 नागरिकों को उनके घर पर ही quarantine किया गया जिसमें श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार दिनेश चंद्रा को भी उनके सरकारी आवास पर quarantine किया गया ၊

इसके अलावा  पालिका की तीनों सीआरटी टीम द्वारा आज 86 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. पालिका के नोडल अधिकारी एसपी जोशी द्वारा बताया कि सैनिटाइजेशन करने के  साथ-साथ अब क्षेत्र में अन्य प्रदेशों से प्रवासियों के आने एवं रेड जोन से आने वाले नागरिकों/ सरकारी कर्मचारी अधिकारियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण और सजगता की जरूरत है जिसे पालिका बखूबी से अंजाम देगी. पालिका की सीआरटी टीम द्वारा क्षेत्र में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने तथा अपनी सूचनाएं उसमें अंकित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top