रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर सख्त प्रतिबंधों के साथ आज जिला न्यायालय खुला सुबह जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट और सचिव राजपाल मियां ने न्यायालय परिसर के गेट पर सभी अधिवक्ताओ की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई गई, सभी को मास्क, सेन्टाइजर,ग्लब्स निःशुल्क बाँटे गए, सभी से माननीय उच्च न्यायालय, ओर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेशों का अनुपालन करने का आग्रह किया गया, इससे पूर्व अधिवक्ताओ के बैठने के स्थान पे सोशल डिस्टेंशिग हेतु सफेद निशान बनाये गए, अधिवक्ताओ को अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही न्यायायल आने का आग्रह किया गया है, सभी पीठासीन अधिकारियो, शपथ आयुक्तों, स्टाम्प वेंडर ओर टाइपिस्ट के लिए रोस्टर प्रणाली माननीय न्यायालय ने जारी कर दी है, उसी अनुसार अधिवक्ता अपने जरूरी वादों की पैरवी करें, अधिकतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्य होगा, ओर ड्रॉप बॉक्स में भी अपने वादों/प्रार्थना पत्रों को डाल सकते है ।
आज बहुत कम अधिवक्ता न्यायायल में उपस्थित हुए ।


