रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत । ताड़ीखेत विकासखंड के गांवों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बिल्लेख गांव निवासी 40 वर्षीय युवक में रविवार कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली गुडगांव से आया युवक का भाई भी 21 मई को कोरोना पाॅजिटिव निकला था। बिल्लेख गांव निवासी युवक 15 मार्च को अपनी भतीजी के नामकरण में सम्मिलित होने गुडगांव गया था। लेकिन लाॅकडाउन के चलते वहीं फंस गया। 10 मई को अपने अपने भाई ,भाभी तथा ढ़ाई वर्षीय व दो माह की भतीजी के साथ रोडवेज बस से अल्मोड़ा पहुचा। अल्मोड़ा से सभी रोडवेज बस द्वारा भुजान पहुंचे। तथा भुजान से टैक्सी द्वारा गांव पहुंचे । गांव में गुड़गांव से आये ये सभी लोग होम कोरंटाइन में थे। 21 मई को युवक के भाई के कोरोना संक्रमित होने पर उसकी पत्नी तथा दो बच्चियों तथा भाई को प्रशासन ने संस्थागत कोरंटाइन में रखा है। रविवार को 40 वर्षीय युवक की सैंपल की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर उसे उपचार के लिए अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय भेज दिया गया।

