रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत। मां दुर्गा महोत्सव समिति के संरक्षक क्षेत्रीय विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा ने अपने बड़े भाई पूर्व विधायक स्व. पूरन सिंह माहरा की पुण्य तिथि के मौके पर गायो को चारा खिलाया। लॉक डाउन के चलते प्रतिदिन दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा बेजुबान जानवरों को चारा खिलाया जा रहा है। अजय बबली के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों द्वारा चारे की व्यवस्था की जाती है। शनिवार कांग्रेस जनो ने स्व. पूरन माहरा की पुण्य तिथि पर गौ सेवा की। गौरतलब है कि पूर्व विधायक स्व पूरन माहरा ईमानदार छवि के साथ जुबान के पक्के थे। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ध्यान रखते थे। अधिकारियो से समन्वय बनाकर कार्य करते थे।मौके पर समस्याओं का समाधान करते थे। व्यक्तिगत रुचि लेकर योजनाओं को समय से पूरा कराते थे। स्व माहरा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करते थे। उनके अनुभव को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी समय समय पर स्व. पूरन माहरा से राय लेते थे। स्व. पूरन माहरा की पुत्री कांग्रेस नेत्री गरिमा माहरा भी उनके पद चिन्हों में चलने का प्रयास कर रही है।


