रिपोर्ट : रामकृष्ण चन्द्रवंशी
मध्यप्रदेश : लॉकडाउन के चलते छात्र कर रहें हैं ऑनलाईन पढ़ाई
ऑनलाईन हो रहीं प्रिंसिपलों की बैठकें
ग्राम रझाड़ी पिपला में खराब मोबाइल नेटवर्क बना पढ़ाई में बाधा
मोहगांव हवेली/ सौंसर ;
कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर चल रहें लॉकडाउन के चलते छात्र-छात्राएं ऑनलाईन पढ़ाई कर रहें हैं. उक्त आशय की जानकारी देते हुए शासकीय हाईस्कूल रझाड़ी पिपला की प्रिंसिपल श्रीमती ममता वंजारी ने बताया कि, इस ग्राम में मोबाईल का खराब नेटवर्क छात्रों की पढ़ाई में बाधा बन रहा हैं.
श्रीमती ममता वंजारी ने हमारे संवाददाता को बताया कि, कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर चल रहें लाॅक डाउन में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित ना हों इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा शालेय छात्र-छात्राओं के DigiLEP व्हाट्सएप ग्रृप बनाकर उसमें प्रतिदिन अध्ययन सामग्री भेजी जा रहीं हैं. उसी प्रकार शालेय कार्य बाधित ना हों इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा समय-समय पर ZOOM एप पर समस्त प्रिंसिपलों की घर बैठे ही ऑनलाइन बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन किया जा रहा हैं. एक प्रश्न के उत्तर में श्रीमती वंजारी मेडम ने बताया कि, ग्राम रझाड़ी पिपला सुदूर आदिवासी ग्रामीण अंचल होने से यहां मोबाइल नेटवर्क हमेशा खराब रहता हैं. जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग की हैं कि, छात्रों को प्रेशीत अध्ययन सामग्री ऐसे एप में भेजी जावें जो एक बार नेटवर्क में डाउनलोड करने के बाद कभी भी बिना नेटवर्क के देखी जा सकें.
प्रिंसिपल श्रीमती वंजारी मेडम ने बताया कि, आगामी 11 मई से दूरदर्शन मध्यप्रदेश चैनल पर सुबह 10 बजे से शैक्षणिक कार्यक्रम "क्लासरूम" का प्रसारण होगा. उसी प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लॉक डाउन के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पढ़ाई-लिखाई एवं मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल को दृष्टिगत रखते हुए जीवन कौशल शिक्षा के अंतर्गत उमंग किशोर हेल्प लाइन नंबर 14425 भी चालू किया गया हैं ၊



