रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : टिहरी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कपिल जोशी ने कहा कि सरकार को उत्तराखंड में सरकार से होटल व्यवसाय व कुली एजेंसी के लोगों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार से मांग की, आम लोगों की कमाई का मुख्य जरिया पर्यटन है, जिस पर कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर हुआ है ၊
लॉकडाउन के चलते पर्यटन उद्योग को 800 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है ၊
लॉकडाउन के कारण बड़े होटलों से लेकर छोटे गेस्ट हाउस और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े तमाम कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं ၊
लॉकडाउन का असर आमजन और कारोबारियों पर भी पड़ने लगा है ၊
राज्य की आबादी का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन से ही जुड़ा है. इसका असर सूबे के व्यवसायों पर देखा जा रहा है. सबसे बड़ा असर होटल और टूरिज्म व्यवसाय पर है.
इतना ही नहीं, होटल बंद होने के बावजूद मालिकों को बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है. लॉकडाउन के दौरान यूपीसीएल 100 करोड़ तक का बिल वसूल कर चुका है. ऐसे में होटल व्यवसायी न सिर्फ परेशान हैं, बल्कि हैरान भी हैं, क्योंकि होटल बंद होने की वजह से लाइट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. मगर बिजली विभाग पूरे दिए गए लोड पर चार्ज कर रहा है.
माननीय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री महोदय श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी आपसे निवेदन है की होटल व्यवसाय वह कुली एजेंसी के भाई lockdown के चलते पूर्ण रूप से बेरोजगार हो गए हैं जो लोग कुल्ली एजेंसी एवं होटल व्यवसाय का कार्य करते थे वह लोग इस बार COVID 19 के चलते हुए बहुत परेशान हैं,
अतः इन लोगों ने हर वर्ष अपने खून पसीने की कमाई से सरकार का खजाना भरा है !
अतः इस बार आप से निवेदन है की कुल्ली एजेंसी, घोड़ा-खच्चर, डंडी कंडी या होटल, ढाबे वालों को उनके टोकन के अनुसार इनकी सहायता करने की महान कृपा करें!
सरकार को इस सत्र में गरीब मजदूरों और होटल व्यवसाई वालों भाइयों का ख्याल रखना चाहिए, जिससे कि एजेंसी के मजदूर भाइयों को कोई भी परेशानी ना हो !
अतः मेरा राज्य सरकार से निवेदन है कि वह घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और होटल व्यवसाई वाले भाइयों की उचित सहायता करें।


