रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : उत्तरकाशी वीरपुर डुंडा कस्बे की महिलाओ की अनूठी पहल आज भी मदिरा की दुकान मे देखने को मिली .इन महिलाओ ने मदिरा की दुकान पर शांति पूर्ण धरना दे रखा है .इस धरने से साफ दिख रहा है .की ये महिलाएं प्रशासन को आईना दिखाना चाहती है ၊
वही कल इन महिलाओ ने मदिरा लेने आये व्यक्तियों मे पुष्प वर्षा कर इनका स्वागत किया .वही आज के दिन इन्ही महिलाओ ने मदिरा लेने आये व्यक्तियों को अपनी तरफ से कुछ नमकीन के पेकेट वितरण किए .
साथ ही महिलाओ का कहना है जब प्रशासन ने मास्क पहन कर बाहर निकलने के लिए कहा है .तो कुछ व्यक्ति इसका उल्लंघन करते दिख रहे है .मदिरा के दुकान मे बिना मास्क के आ रहे है .दुकान के कर्मचारी इन्हे मदिरा क्यूँ दे रहे है ၊



