व्हाटसएप स्टेटस पर भड़काऊ संदेश लगाने वाला युवक गिरफ्तार

Uk live
0


 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत व्हाटसअप स्टेटस (सोशल मीडिया) पर भडकाऊ संदेश लगाने वाला युवक गिरफ्तार, 01 मोबाइल फोन बरामद जनपद में सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट करने वालों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक, रामपुर शगुन गौतम द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 09-04-2020 को थाना कोतवाली, रामपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को एमआई श्याओमी कम्युनिकेशन कम्पनी के 01 मोबाइल फोन के साथ सराये गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने फोन से व्हाटसअप स्टेटस पर विशेष वर्ग के विरूद्ध भडकाऊ संदेश डाल रखा था तथा वह बाहर घूमकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा था। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 
आदिल पुत्र आसक अली निवासी मौ0 घोसियान थाना कोतवाली, रामपुर। 

बरामदगी -
गिरफ्तार अभियुक्त आदिल के कब्जे से एमआई श्याओमी कम्युनिकेशन कम्पनी का 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ।

कार्यवाही -
इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-86/20 धारा 67 आई.टी.एक्ट व धारा 505(1)(बी)/269/188 भादवि एवं धारा 3 महामारी अधिनियम, 1897 बनाम आदिल के अन्तर्गत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top