पुलिस का एक चेहरा यह भी , लोग कर रहे सलाम

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) : पुलिस का यह चेहरा देख कर, सलाम को हाथ उठते हैं ၊

चम्बा थाना क्षेत्र के 85 गांवो में 
पुलिस गांव के लिए 
ले जाती हुई राशन की किट।

इस किट में 
10 किलो आटा, 
05 किलो चावल
02 किलो दाल
01 किलो नमक
01 लीटर तेल
500 ग्राम बड़ी
500 ग्राम बेशन 
250 ग्राम मसाले
01 पैकेट चाय पत्ती
01 नहाने का साबुन 
टोटल 25 किलो का किट है।
चम्बा थाना के एस एच ओ हैं श्री सुन्दरम शर्मा
इनकी अगुवाई में कोरोना महामारी के संकट में यह कार्य 
चल रहा है।

चम्बा में एक साल से एक ग्रुप है चम्बा शांति समिति। 
यह ग्रुप वट्सअप में श्याम को तय कर लेता है कि 
इस गांव में फलां को राशन जाएगी। ग्रुप ही तय करता है
इसमें SHO शर्मा का यह वसूल रहता है कि जरूरत मंद 
लोगों तक यह जाये। 
इस राशन को पाने वाले  गांव में वे लोग हैं जैसे कोई विधवा हो, उसके बच्चें हैं लेकिन उसके पास राशन नहीं है। 

तलाक शुदा है मायके में रह रही है। 
बूढा बूढ़ी है , विकलांग है। इस लॉक डाऊन में कहीं नहीं जा सकते उन्हें दी जा रही है। 
चम्बा क्षेत्र में वैसे तो सड़क पहुँच गईं है लेकिन 100, 200 मीटर गांव की दूरी में खुद ही पुलिस ढो रही है।

पुलिस 1 बजे दिन तो लॉक डाऊन का पालन करती है।
फिर 1 बजे के बाद सरकारी गाड़ी से स्वयं SHO शर्मा 
गांव के सड़क के अंतिम पड़ाव  तक जाते हैं ,फिर कुछ गांव वाले आ जाते हैं सड़क तक जो शाम को चिन्हित हुए थे। किट पुलिस विकलांगो के लिये ढोती है जो सहारे पर रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top