रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत : छावनी परिषद के सभासद विनोद कुमार वॉर्ड नंबर चार में लोगों को निशुल्क मास्क बाट रहे हैं। मास्क बाटने के साथ ही वह लोगों को कोरोना वाइरस संक्रमण की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विनोद कुमार ने बताया कि छावनी परिषद से मिलने वाले दो माह के मानदेय से उन्होंने मास्क खरीदे जिसे वह अपने वॉर्ड में प्रत्येक परिवार को एक मास्क दे रहे है। लोगों ने विनोद की इस पहल की सराहना की है।


