क्षेत्र में जरूरतमन्द लोगों को जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत ने बांटी खाघ सामग्री

Uk live
0



रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
 प्रतापनगर :  क्षेत्र में जरूरतमंद लोगो को जिला पंचायत सदस्य बलवंत रावत ने बांटी खाद्य सामग्री 

 प्रतापनगर कफलोग धारमंडल से जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत ने विश्व व्यापी संकट बन चुके कोराना और लॉक डाउन के मध्यनजर रखते हुए लगातार अपने क्षेत्र की निगरानी कर रहे है और प्रतिदिन की तरह अपने क्षेत्र में दौरा कर रहे है साथ ही क्षेत्र में लॉक डाउन के चलते जिन जरूरतमंद लोगो की खाद्य सामग्री की समास्या उत्पन्न हो रही है। उन सभी जरूरतमंद लोगो को अपनी और से खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे आज दिनाक 10.04.2020 को ग्राम सभा रिंडोल का पुना दुबारा दौरा किया और ग्राम प्रधान मनोज रतूड़ी से संवाद करके जरूरतमंद लोगों को प्रधान मनोज रतूड़ी की निगरानी में खाद्य सामग्री वितरित की जिनमें बिछु देवी, उज्ज्वल दास, सुंदर दास, विजय दास आदि जरूरतमंद लोग मौजूद थे। 
तथा ग्राम सभा रिडोल प्रधान मनोज रतूड़ी को छिड़काव के लिए केमिकल भी वितरित किया।   साथ ही लोगो को सामाजिक दूरी बनाने के अपील की ।  
श्री रावत ने अपने क्षेत्र में गांव गांव जाकर जनता से बार बार अपील कर रहे है जो जरूरत मंद लोग है जिनके पास खाद्य सामग्री उपलब्ध ना हो वह लोग तत्काल हमसे इस नम्बर पर 9536741929 संपर्क करे, ताकि सभी जरूरतमंद लोगो को  खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जायेगी। मेरे क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top