होम क्वारन्टीन का पालन न करना पड़ा भारी , इक्कावन व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्‌मा दर्ज

Uk live
0



रिपोर्टः वीरेन्द्र सिंह नेगी
 उत्तरकाशी :     गृह संगरोधन (होम क्वारन्टीन) का अनुपालन नहीं करने वाले तकरीबन 51 लोगों  के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम,महामारी अधिनियम व आईपीसी की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करने की संस्तुति पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है।
         जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर चतर चौहान ने बताया कि जनपद में बाहर से आए व्यक्तियों को होम क्वारन्टीन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में कोविड मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य टीम द्वारा निरीक्षण करने पर ये व्यक्ति होम क्वारन्टीन का अनुपालन करते हुए नही पाए गए।

 फलस्वरूप तहसील चिन्यालीसौड़ में करीब 51व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति भेजी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top