ग्राहक सेवा केन्द्र पर हो रहा है शोशल डिस्टेंसिंग का पालन।
यूपी के रामपुर की तहसील मिलक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र स्टेशन रोड मिलक पर प्रातः होते ही सैकड़ों महिलाएं अपने रूपये निकालने के लिए एकत्र हो जाती हैं। क्योंकि सरकार द्वारा उनके खाते में मदद के तौर पर पाँच सौ रुपये जमा करा दिए गए हैं। जिनको निकालने के लिए ज़रूरत मंद महिलाएं सुबह होते ही ग्राहक सेवा केन्द्र पर आकर जमा हो जाती हैं। इनकी लाइन लगाने की व्यवस्था ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक आदेश शंखधार ने बहुत ही बढ़िया तऱीके की है। संचालक ने एक मीटर की दूरी के बाद लगभग 60 गोले बनाए हैं। जिनमें महिलाएं खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रही हैं। और अपना नम्बर आने पर अपना पैसा निकाल रही हैं। किसी को भी कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है। शोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है। आपको बताते चलें कि केन्द्र संचालक आदेश शंखधार भारतीय किसान संघ के जिला रामपुर के अध्यक्ष भी हैं। उसके बाबजूद वह ख़ुद इस पूरी व्यवस्था में लगे हुए हैं। आदेश शंखधार का कहना है कि सरकार ने जो गरीबों की मदद की है वह सराहनीय है। और इस मदद को पाकर महिलाएं भी अत्याधिक ख़ुश हैं। और आगे कहा कि हमें यह कार्य करके अत्यंत ख़ुशी हो रही है कि हम अपने काम के साथ साथ जनता की सेवा भी कर रहे हैं। हमारे केन्द्र से कोई भी ग्राहक निराश होकर न जाए इसके लिए हम पूरा प्रयास भी कर रहे हैं कि सरकारी मदद हर ज़रूरत मंद व्यक्ति तक पहुँचें यही हमारा उद्देश्य है।


