ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र के अंतर्गत अपने मोबाईल फोन रेडमी-7 प्रो से व्हाट्सअप पर कोरोना वायरस के दृष्टिगत लोगों को लाॅकडाउन का पालन न करने के लिए गुमराह एवं भडकाऊ संदेश भेजने ग्रुप एडमिन वाला पकडकर भेजा गया जेल-
पुलिस अधीक्षक, रामपुर शगुन गौतम द्वारा कोरोना वायरस के चलते जनपद में सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह एवं भडकाऊ मैसेज भेजने वालों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना स्वार पुलिस द्वारा रियाजुद्दीन पुत्र सरफूददीन खान निवासी मौहल्ला चकस्वार कस्बा व थाना स्वार को मौहल्ला चकस्वार से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अपने मोबाईल फोन रेडमी-7 प्रो से सोशल मीडिया (व्हाट्सअप) पर कोरोना वायरस को लेकर लोगों को लाॅकडाउन का पालन न करने एवं उन्हे गुमराह तथा भडकाऊ मैसेज भेज रहा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त को तुरन्त गिरफ्तार कर मु0अ0सं0-159/20 धारा 67 आई.टी.एक्ट व धारा 505(1)(बी)/188/269 भादवि व धारा 03 महामारी अधिनियम 1897 के अन्तर्गत जेल भेज कार्यवाही की गई ၊


