अपर जिलाधिकारी ने राशन कोटा संचालक की दुकान पर मारा छापा

Uk live
0



यूपी के रामपुर से ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट


अपर जिलाधिकारी ने राशन कोटा संचालक की दुकान पर मारा छापा


यूपी के रामपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन  जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने शहर के घेर टोंगा एवं बाजोली टोला मोहल्ला में  स्थित उचित दर  वितरण दुकानों पर औचक छापेमारी करके  नियमानुसार राशन वितरण की स्थिति का सत्यापन किया।
 अपर जिलाधिकारी  द्वारा घेर टोंगा स्थित  उचित दर दुकान के संचालक  जावेद सलामत के घर में कालाबाजारी के लिए सरकारी खाद्यान्न  की बरामदगी  की गई  तथा खाद्यान्न  के संबंध में पूछताछ के दौरान कोटा संचालक जावेद सलामत  द्वारा खाद्यान्न का घर में स्टॉक के कारणों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया  तथा  अभिलेखों  की पड़ताल  के उपरांत कालाबाजारी  की पुष्टि हुई जिस पर अपर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार  एफ आई आर दर्ज करायी गयी। वही घेर टोंगा में ही स्थित शोएब आलम द्वारा संचालित उचित दर दुकान पर अपर जिलाधिकारी के पहुंचते ही शिकायतें मिलने लगी जिस पर उन्होंने पूछताछ एवं अभिलेखों की जांच कराई। जांच एवं पूछताछ के दौरान घटतौली एवं राशन वितरण न कराने के साथ ही लोगों से अभद्र व्यवहार करने का मामला संज्ञान में आया जिस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को तत्काल एफ आई आर दर्ज कराने के लिए कहा इसके बाद वे बाजोली टोला मोहल्ले में स्थित अन्य उचित दर विक्रेता फिरोज द्वारा संचालित दुकान पर पहुंचे जहां सत्यापन के दौरान राशन का अभिलेखों से मिलान करने पर राशन अभिलेखों में दर्ज मात्रा से अधिक पाया गया । जिससे विक्रेता द्वारा घटतौली करने के मामले का खुलासा हुआ इस मामले में भी अपर जिलाधिकारी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज करवाई। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि महामारी के दौरान मानवीय संवेदना से अलग हटकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार द्वारा मुहैया कराए जा रहे राशन की कालाबाजारी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसलिए अनियमितता करने वाले राशन  विक्रेताओं  को चिन्हित किया जा रहा है और कठोरतम धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर  पीपी तिवारी एवं पूर्ति निरीक्षक  सनत कुमार भी मौजूद रहे ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top