सोशल मीडिया पर गुमराह और भड़काऊ पोस्ट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Uk live
0



 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर  के थाना अजीमनगर के अंतर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट से लोगों को गुमराह तथा भडकने में दो अभियुक्तगण गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन ओप्पों के बरामद-
पुलिस अधीक्षक  रामपुर  शगुन गौतम  द्वारा  कोरोना वायरस के चलते  जनपद में  सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह  एवं भड़काऊ मैसेज  भेजने वालों  की  गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अजीमनगर, रामपुर पुलिस द्वारा आफताब पाशा पुत्र बुद्धा निवासी ग्राम छतरपुर थाना अजीमनगर तथा इकबाल पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी ग्राम आका नगर थाना मिलक खानम जनपद रामपुर को दो मोबाइल फोन आप्पों के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण मोबाइल से सोशल मीडिया (व्हाट्सअप) पर कोरोना वायरस को लेकर लोगों को लाॅकडाउन का पालन न करने एवं उन्हे गुमराह तथा भडकाऊ मैसेज भेज रहे थे। पुलिस द्वारा तत्कार दोनों को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0-76/20 धारा 67  आई.टी.एक्ट व धारा 505,188,269 भादवि व धारा 3 महामारी अधिनियम 1897 के अन्तर्गत जेल भेज कर कार्यवाही की गई ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top