नगरपालिका चम्बा द्वारा कराया जा रहा सोशल डिस्टेंस का पालन

Uk live
0

रिपोर्टः ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) : नगर पालिका परिषद चंबा में आज सोशल डिस्टेन्स का पालन करवाने के साथ ही विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं जिनमे निम्न है -
1- बैंकों के आगे भी भीड़ के बढ़ने की संभावना को देखते हुए सोशल डिस्टेंस  के गोल घेरे बनाए जा रहे हैं पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पवार इस कार्य को देख रहे हैं
2- क्षेत्र में गोवंश और आवारा पशुओं के लिए कृष्ण प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में जो गोवंश जहां पर है वहीं पर उसे चारा उपलब्ध कराया जा रहा है परंतु अब देखने में आ रहा है कि बाजार में सब्जियों की थोड़ी कमी हो रही है၊



3- पालिका क्षेत्र में व्यक्तिगत आवासों एवं वाणिज्य  क्षेत्रों में स्प्रे द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है तीनों सुपरवाइजर इस कार्य को देख रहे हैं

4- पालिका क्षेत्र में शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर बनाई गई 3 सिटी रिस्पांस टीम अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के संपर्क कर quarantine किए गए नागरिकों से एवं उसके अलावा अन्य ऐसे व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है कि उनमें कोरेना वायरस अथवा इससे संबंधित कोई गुण तो नहीं आ रहे हैं इन तीनों टीमों के हेड *चिकित्सक डॉक्टर दिनेश जोशी डॉक्टर सत्यवीर रावत एवं डॉक्टर हरीश* भट्ट लगातार अपने किए गए कार्यों की रिपोर्ट दिन की समाप्ति पर पालिका को दे रहे हैं ၊

5- पालिका स्तर से 2 तरह से लोगों को खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई जा रही है पालिका के जनप्रतिनिधि पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला के नेतृत्व में सरकारी धन से खाद्यान्न किट जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहे हैं दूसरी ओर पालिका अधिकारी कर्मचारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा दान से जो kits तैयार की गई है उन्हें भी पालिका क्षेत्र तथा पालिका के आसपास के ग्रामीण ग्राम पंचायतों में उपलब्ध कराया जा रहा है ၊
6- पालिका के सभी स्वच्छता सैनिक और पर्यावरण पर्यवेक्षक पूरे नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं इसके अलावा ऐसे क्षेत्रों को भी साफ सफाई की जा रही है जहां पर यातायात की अधिकता रहने के कारण सफाई नहीं हो पाती थी ၊ धरासू रोड और यहां से 22 किलोमीटर दूर मोगरी में भी जिला प्रशासन से सुकृति लेकर जेसीबी से कार्य कराया गया है ၊
7- पालिका के स्वच्छता सैनिक जिनकी घर-घर संपर्क रहते हैं उनके द्वारा भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है और नागरिकों के द्वारा प्रयोग किए गए gloves एवं मास्क को अलग से एकत्रित कर नष्ट किया जा रहा है ၊

8- पालिका चंबा के 2 कार्मिकों के घर में उनके माता का देहांत हो जाने के बावजूद भी हमारे पालिका कर्मचारी अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे हैं और अपनी जन्म देने वाली माताओं के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए हैं और इस लॉक डाउन में अपने कर्तव्यों पर डटे हुए हैं ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top