रिपोर्ट : वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी : लॉक डाउन अवधि में जनपद में कोई भी असंगठित मजदूर,निराश्रित, बेसहारा, साधु आदि भूखा न रहें इसी को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सम्बंधित उप जिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित लोगों को खाद्यान्न वितरण करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज तहसील भटवाड़ी में उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी के नेतृत्व में 120 लोगों को राशन के पैकेड वितरित किये गए। इसी तरह तहसील डुंडा व चिन्यालीसौड़ में उप जिलाधिकारी आकाश जोशी के नेतृत्व में 95 खाद्यान्न पैकेड वितरण किए गए अब तक दोनों तहसील डुंडा व चिन्यालीसौड़ में 1 हजार से ऊपर लोगों को खाद्यान्न पैकेट वितरण किये जा चुके हैं। उप जिलाधिकारी बड़कोट के नेतृत्व में आज नोगांव में 121 लोगों को खाद्यान्न पैकेड वितरण किया गया।
गौरतलब है कि10 किलो के खाद्यान पैकेड में आटा, चावल,दाल,नमक,तेल,चीनी,केंडिल, मसाला,माचिस,इत्यादि सामग्री है।