उत्तरकाशी की सीमा सील

Uk live
0

रिपोर्टः केशव रावत
टिहरी ( प्रताप नगर ): प्रतापनगर लम्बगांव से उत्तरकाशी की लगी सीमा लंबगांव से 3 किलोमीटर आगे चवाड़ गाड़ पुल पर थाना लमगांव द्वारा पुल को बंद कर दिया गया जिससे कोई भी छोटा बड़ा वाहन आवाजाही ना कर सके ၊ उत्तरकाशी में  15 से 25 जमातियों के पकड़े जाने के बाद यह कदम  उठाया गया जिससे कोई भी व्यक्ति आ जा न सके ।
जिससे प्रतापनगर क्षेत्र के उपली रमोली के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उपली रमोली के आवागमन का मुख्य मार्ग व आवश्यक सामग्री वा राशन लाने ले जाने का मार्ग भी बंद हो गया है फिलहाल छोटे वाहन लंबगांव शेरा वेल्डोगी उनालगांव मोटरमार्ग से आवा जाई कर रहे हैं लेकिन यह मार्ग अभी निर्माणाधीन है साथ ही यह मार्ग अभी आरटीओ पास भी नहीं है जिससे उपली रमोली के क्षेत्रवासियों को मजबूरन इस मार्ग पर ही आवा जाई  करने को मजबूर होना पड़ेगा साथ ही उत्तरकाशी जिले के गाजणा पट्टी के लोगों का भी मुख्य मार्ग लमगांव उत्तरकाशी ही है व मुख्य बाजार लमगांव बाजार है जिससे गाजणा पट्टी के आम जनमानस को आवश्यक सामग्री खाद्यान्न आदि के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्षेत्रवासियों का मुख्य बाजार लंबगांव के बाद उत्तरकाशी है जो लगभग 30 से 50 किलोमीटर दूर होने के साथ ही आवागमन की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top