रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नकोट : मखलोगी पट्टी के राजकीय प्राथमिक बिद्यालय , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दिवाडा तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानबेमर के शिक्षकों ने लाक डाउन के कारण गरीब परिवारों की मदद कर क्षेत्र मे सराहनीय काम किया है । प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल दिवाडा तथा थानबेमर मे कार्यरत शिक्षक देवराज भट्ट , नवीन नेगी , श्रीमती अनिता उनियाल , श्रीमती बबीता जोशी तथा थानबेमर के मंगत सिंह नेगी ने दिवाडा गांव के निकट बागधार नामक तोक मे रहने वाले अनुसूचित जाति के 6 गरीब परिवारों को राशन बितरित की । राशन मे आटा , दाल नमक तेल साबुन सोयाबीन चीनी चाय पत्ती रस दिया तथा सभी परिवारों को 500 रुपये प्रति परिवार भी दिये ताकि अपनी जरुरत का अन्य सामान ला सकें । सभी शिक्षकों ने उक्त परिवारों के अलावा अन्य लोगों को घर मे ही रहकर लाक डाउन का पालन करने के लिए जागरुक भी किया । उक्त गरीब परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट हो गया था । शिक्षकों ने भरोसा दिलाया कि अगर लाक डाउन का समय बढता है तो दुबारा मदद की जायेगी । शिक्षकों ने बताया कि आस पास के क्षेत्र मे ऐसे गरीब व अन्य बेसहारा लोगों को चिह्नित कर प्रशासन के माध्यम से राशन वितरित किया जायेगा । शिक्षकों के इस सेवा कार्य की सराहना प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल , सिविल सोसायटी नकोट के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत , जन चेतना समिति के दिलबीर सिंह मखलोगा ने सराहनीय कदम बताया है । समाज सेवियों ने कहा कि संकट की इस घडी मे हम सब एक साथ हैं हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह साथ दे ।


