तरंगिनी टीएचडीसी ऑफिसर्स महिला क्लब एवं सेवा टीएचडीसी द्वारा लगातार बांटी जा रही राशन

Uk live
1

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी :  तरंगिनि टीएचडीसी ऑफिसर्स लेडीज क्लब की ओर से भागीरथी पुरम क्षेत्र के गरीब लेबर तथा असहाय लोगों, खांड खाला के गरीब ग्रामीणों , कुठ्ठा के ग्रामीण , गरीब असहाय  पचास लोगों को राहत के तौर पर राशन सामग्री वितरित की गई । प्रधान ग्राम कुट्ठा द्वारा इस पहल का स्वागत करते हुए टीएचडीसी का धन्यवाद भी  दिया गया । क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा बडोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा श्रीनिवास एवम कोषाध्यक्ष श्रीमती निशी सिंघल  द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी गरीब जरूरतमंद लोगों को जरूरी राशन सामग्री वितरित की जाएगी । यह कार्यक्रम अपर महा प्रबन्धक श्री अभिषेक गौड़ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सी एस आर के वरिष्ठ प्रबन्धक श्री अरविन्द वर्मा, उप प्रबन्धक श्री शक्ति चमोली,  वरिष्ठ अभियंता श्री शशि रंजन तथा सीता राम उपस्थित थे। जनता की लंबी कतार को भागीरथी पुरम पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों द्वारा नियंत्रित किया गया, जिसमें सोशल डिस्टेंस का पूर्ण ध्यान रखा गया ।


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top