टिहरी गढ़वाल - महामारी के कठिन समय में शिक्षकों की सराहनीय पहल, घर - घर जाकर कर रहे राशन वितरण

Uk live
0



रिपोर्टः ज्योति डोभाल
  टिहरी (चम्बा ) : शिक्षक को ऐसे ही राष्ट्रनिर्माता और समाज का पथ प्रदर्शक नही कहा जाता है। कोविड 19 नामक विषाणु की वैश्विक महामारी के कहर से जूझ रहे इस दौर में जनपद टिहरी के शिक्षकों ने अपने अभियान से यह दिखा दिया है कि क्यों शिक्षक को किसी भी राष्ट्र का दिशा निर्देशक या भाग्य विधाता कहा जाता है। खुशहाली के दौर में समाज जिन राजकीय शिक्षकों पर कई प्रकार की टीका टिप्पणियां करता रहता है संकट की इस घड़ी में वही राजकीय शिक्षक गरीब और असहाय मजदूरों और परिवारों का दर्द बांटते और मरहम लगाने के लिए आगे आये हैं । टिहरी जिले में शिक्षक स्वयं योगदान कर अलग अलग स्थानों में जरूरतमंद लोगों को घर घर जाकर राशन वितरित करने का अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा संगठन द्वारा पूर्व प्रधानाचार्य श्री मकान सिंह चौहान द्वारा भेंट किये गए 300 मास्क नई टिहरी में तथा 200 मास्क चम्बा में वितरित करवाये हैं। इसी अभियान के तहत चम्बा तथा नजदीकी क्षेत्रों में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल के शिक्षक श्री मनोज किशोर बहुगुणा, रा0इ0का0 नागराजाधार बमुण्ड के यशपाल सिंह रावत, रा0इ0का0 नागदेवपथलड के सुनील असवाल, रा0उ0मा0वि0 कंथरगांव के हितेंद्र पंवार, नई टिहरी तथा निकटवर्ती गांवों में रा0इ0का0 ठागधार के सुशील तिवाड़ी, प्रताप इंटर कालेज नई टिहरी के मनोज असवाल, रा0इ0का0 ढुगीधार के चक्रधर भद्री तथा सुरेश रावत एवं गजा में  रा0इ0का0 केशरधार के घीमन सिंह रावत, रा0उ0मा0वि0 ओबरी के राजेंन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में शिक्षक स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की सहायता से घर घर जाकर राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं । इन शिक्षकों द्वारा उक्त सभी क्षेत्रों में अभी तक  दो सौ से अधिक मजदूरों और परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है। शिक्षकों के इस अभियान की विभिन्न सभासदों, ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top