रिपोर्टः ज्योति डोभाल
टिहरी : दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत टिहरी नगर क्षेत्र अंतर्गत गठित "देवभूमि स्वयं सहायता समूह" द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए निशुल्क मास्क बनाए जा रहे हैं तथा समूह द्वारा इसका निशुल्क वितरण किया जा रहा है ၊ अभी तक समूह ने तीन दिनों में लगभग 700 मास्क तैयार करके शहर में वितरित किए ၊
नगरपालिका टिहरी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविन्द जोशी ने बताया कि देवभूमि स्वयं सहायता समूह द्वारा जनहित में मास्क तैयार करके वितरित किये जा रहे हैं ၊


