जिलाधिकारी के लॉकडाउन निरीक्षण के दौरान कई वाहनो का कराया चालान , बीमार महिला को तत्काल प्रभाव से मुहैया करवाया इलाज

Uk live
0


 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने शहर के ज्वालानगर, अजीतपुर, बाजार नसरुल्लाह खां, हाथी खाना, मिस्टनगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करके शहर में लॉक डाउन के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमते हुए लोग मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 मोटरसाइकिल एवं 01 कार का चालान करवाया। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को रुकवाया तथा बाहर निकलने का कारण पूछा, जिस पर उस व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत काफी खराब है और वह दवा लेने के लिए जा रहा है, जिलाधिकारी ने तत्काल उस व्यक्ति से कंट्रोल रूम फोन करवाया, कंट्रोल रूम ने त्वरित रिस्पांस करते हुए चिकित्सालय से महिला को इलाज मुहैया करवाया।

प्रशासन के स्तर से कंट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है साथ ही विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निस्तारण भी कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लॉक डाउन  के दौरान कोरोनावायरस के संक्रमण  पर प्रभावी रोकथाम के लिए  लोगों का  घर में रहना बेहद जरूरी है  तभी लॉक डाउन को सफल बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों का अनिवार्य रूप से चालान कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top