ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष भाजपा अभय गुप्ता ने तहसील सदर के ग्राम हजरतपुर में ग्रामीण जनों को राशन एवं अन्य राहत सामग्री वितरित की।
ग्राम हजरतपुर पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया तथा कहा कि इस वायरस के संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय यही है कि इसके संक्रमण को रोका जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने आसपास भीड़ कतई न जमा होने दें तथा खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ होने पर लापरवाही कतई न बरतें और तत्काल चिकित्सालय में जांच कराएं। उन्होंने लोगों को राहत सामग्री के साथ-साथ मास्क भी वितरित किए तथा कहा कि गांव में बाहर से आने वाले लोगों के बारे में प्रशासन को तत्काल अवगत कराएं ताकि उनका परीक्षण कराया जा सके।
इस दौरान तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।


