ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व कोरोना वायरस के प्रकोप से प्रभावित है तथा इससे निजात पाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है और माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के आहवान पर पूरे देश में 14 अप्रैल तक लाॅक डाउन किया गया है। कोरोना से बचाव हेतु आपका और आपके परिवार व आपके आस पास के लोगोें का 14 अप्रैल तक घर में ही रहना बहुत ही आवश्यक है। यूपी के जनपद रामपुर में धारा 144 सीआरपीसी लागू है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए लोगों को अपने-अपने घर में रहने हेतु बार-बार कहा जा रहा है। तथा जिले में समस्त थाना अध्यक्षों ने लोगों को कोरोनावायरस को लेकर जागरूक कर समझाया और घरों में रहने के लिए प्रेरित किया और रामपुर पुलिस द्वारा एलाउंसमेंट करके और सोशल मीडिया के माध्यम से जनपद के लोगों को बड़े ही विनम्र भाव से घरों में रहने का आग्रह किया गया।
परंतु कुछ लोग लॉक डाउन में अनावश्यक रूप से जिले में घूमते नजर आए।
जिसको पुलिस अधीक्षक रामपुर शगुन गौतम ने बड़ी ही गंभीरता से लिया और लाॅकडाउन को सफल बनाने हेतु समस्त थानों पर टीमें गठित की और जिले में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने को कहा जिस पर रामपुर पुलिस ने गंभीरता और सतर्कता दिखाते हुए और पुलिस अधीक्षक, रामपुर शगुन गौतम के कुशल मार्गदर्शन में रामपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर दिनांक 3 और 4 अप्रैल 2020 को लाॅकडाउन का उल्लंघन में 64 अभियुक्तगण को पकडकर उनके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।


