धरासू थाने के समीप शुक्रवार शाम से लगातार भूस्खलन जारी , जरुरी सामानों के ट्रक फंसे

Uk live
0


रिपोर्ट : वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी :  शुक्रवार शाम से गंगोत्री हाईवे पर पुराने धरासू थाने के समीप लगातार भूस्खलन जारी है। जिस कारण वहां पर लॉकडाउन के दौरान जनपद में आवश्यक रशद सामग्री सहित फल और सब्जियों के ट्रक फंस गए हैं। वहीं लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बीआरओ की मशीन काम नहीं कर पा रही है। तो साथ ही ट्रक चालक और परिचालकों के सामने भोजन की समस्या भी खड़ी हो गई है। जिस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जहां एक और कोरोना महामारी ने पहले ही देश पर मुसीबतों का पहाड़ तोड़ रखा है। तो वहीं दूसरी और गंगोत्री हाईवे पर टूटते पहाड़ मुसीबत का सबब बन रहे हैं। गंगोत्री हाईवे पर धरासू पुराने थाने के समीप लगातार पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण हाईवे बन्द हो गया है। जिस कारण वहां पर आवश्यक सेवाओ के ट्रक फंसे हुए हैं। जिससे कि जनपद मुख्यालय में फल और सब्जियां न पहुचने के कारण स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 वहीं गंगोत्री हाईवे बन्द होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतें हाईवे पर फंसे ट्रक चालक और परिचालकों को हो रही है। ट्रक चालकों के कहना है कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे से फंसे हुए हैं। सुबह बाजार खुला,तो बमुश्किल भोजन का साधन जुटा पाए,खिचड़ी बनाकर किसी प्रकार पेट पाल रहे हैं और हाईवे खुलने की राह देख रहे हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top