चम्बा नगरपालिका द्वारा घर - घर जाकर नागरिकों के स्वास्थ्य का जाना जा रहा हाल-चाल, साथ ही बांटी गई रसद सामग्री

Uk live
0


रिपोर्टः ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) : आज पालिका द्वारा अपने दैनिक साफ-सफाई के अलावा शासन की दी हुई व्यवस्था के आधार पर जिलाधिकारी महोदय टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में बनाई गई तीन सिटी रिस्पांस टीमों द्वारा नगर के  तीनों सेक्टरों में प्रभावी ढंग से घर-घर जाकर नागरिकों के स्वास्थ्य का हाल पूछा जा रहा है और स्पेशली क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है इन टीमों में टीम प्रभारी चिकित्सक डॉ दिनेश जोशी डॉक्टर संदीप रावत एवं डॉक्टर हरीश भट्ट द्वारा बताया कि अभी तक कोई भी ऐसा परिवार ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है जिसमें कोरोनावायरस के लक्षण के उभार आए हो इनके साथ पालिका के कार्मिक लगातार सब परिवारों की जानकारी ले रहे हैं उधर पालिका के वरिष्ठ सहायक कृष्ण प्रसाद सेमवाल द्वारा पालिका के नोडल अधिकारी एसपी जोशी को सूचना दी गई कि उनके द्वारा आज 23 गायों को चारा खिलाया गया है  ၊
पालिका के सफाई निरीक्षक राजवीर पवार हरीश भट्ट तथा शरद पुंडीर द्वारा राशन वितरण की व्यवस्था को देखा जा रहा है आज पालिका स्तर से जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रसद सामग्री पहुंचाई जा रही है इसके अलावा पालिका द्वारा पालिका की सीमा से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी वहां के जनप्रतिनिधियों की मांग पर रसद सामग्री दी गई है पालिका के अधिशासी अधिकारी / नोडल अधिकारी द्वारा बताया कि की गई व्यवस्थाओं की निरंतरता जारी रहेगी. और आने वाले दिनों में शासन प्रशासन के निर्देशों पर नागरिकों के हितों के लिए अमल जारी रहेगा. किसी भी असामाजिक घटना पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाए यह हमारा देश के लिए भी फर्ज है  ၊ यह  भी तय किया गया है कि नोडल अधिकारी के स्तर से दी जाने वाली प्रेस नोट में किसी भी रसद सामग्री को दिए जाने की फोटो नहीं डाली जाएगी ၊

वहीं वार्ड सभासदों की मौजूदगी में छिड़काव का काम भी लगातार जारी है
आज वार्ड 1 में खाद्यान्न किट का वितरण भी पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, वार्ड सभासद रघुवीर रावत, सुनैना शाह द्वारा किया जा रहा है ၊



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top