जिलाधिकारी ने लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक रूप से खुली दुकानों पर लगाया दस हजार का जुर्माना

Uk live
0



 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट

रामपुर : यूपी के रामपुर के जिलाधिकारी  आन्जनेय कुमार सिंह ने शहर के मिस्टनगंज किला,जेल रोड, हाथी खाना, नई बस्ती, बिलासपुर गेट सहित विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया
 तथा लोगों को घरों में रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति घर से बिल्कुल न निकले तथा किसी भी प्रकार की  विशेष जरूरत के लिए कंट्रोल रूम  फोन करें उनकी जरूरत की सभी सामग्री उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान अनाधिकृत रूप से खुली दुकानों को चिन्हित कराते हुए जिलाधिकारी ने प्रत्येक दुकान पर 10000 रुपए का जुर्माना लगाने के लिए निर्देशित किया साथ ही अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूम रहे लोगों के वाहन का भी चालान करवाया ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top