ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के रामपुर में कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से देश के प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिन का लॉक डाउन लोग पालन करते नजर आ रहे हैं है यह लॉक डाउन 14 अप्रैल तक रहेगा इस लॉक डाउन में जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी उसके अलावा सब कुछ बंद रहेगा अब इस स्थिति में कुछ गरीब परिवार ऐसे हैं जिनके साथ काफी समस्या खड़ी हो गई है जो दिहाड़ी मजदूर है या और कोई गरीब परिवार है जो भीख मांग कर खाने वाले हैं और मलिन बस्ती में रहने वाले लोग हैं अब ऐसी स्थिति में उन लोगो को भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी फैज मोहम्मद सेवा संस्थान ने ली है जिस दिन से लॉक डाउन की घोषणा हुई है उसी दिन से ऐसे परिवारों को चिन्हित कर संस्थान के लोग उनके घरों पर जाकर खाना और राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं
वही हमने प्रबंधक अंजुम बेगम से बात की तो उन्होंने बताया कि लॉक डाउन की वजह से पूरे देश में 14 अप्रैल तक लोक डाउन है अब ऐसी स्थिति में कुछ परिवारों के साथ खाने की समस्या खड़ी है ज़िला प्रशासन ने हमारी समिति का कंट्रोल रूम से नंबर अटैच कर दिया है जो लोगों को भी खाने भोजन की अनाज की जरूरत होती है वह कंट्रोल रूम को फोन करते हैं और कंट्रोल रूम वाले हमे उनका पता देते हैं जिस पर हमारी संस्थान के सदस्य उनको घर पर जाकर खाना और राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं रोजाना हज़ारो लोगो का खाना द्वारा बनाया जाता है और उन गरीब लोगों तक पहुंचाया जाता है
जिससे इस कोरोना वायरस को भगाया जा सके और कोई भी इंसान भुखमरी से ना मरे और साथ ही साथ हमारा यह भी कहना है इस मुश्किल घड़ी में जो भी हमारी मदद हम देने को तैयार हैं और किसी भी तरह से किसी परिवार को खाने की परेशानी ना हो इसके लिए हम फैज मोहम्मद सेवा संस्थान के लोग रात और दिन काम करते रहेंगे।



