क्लीनिक संचालक समेत बनबसा का पूरा गुदमी गांव क्वारंटाइन

Uk live
0

रिपोर्ट : गणेश पुजारा
चम्पावत : क्लीनिक संचालक समेत बनबसा का पूरा गुदमी गांव क्वारंटाइन
- चार दिन पूर्व पंतनगर से लौटे गड़ीगोठ निवासी युवक के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन ने लिया निर्णय 
- तीन दिन से युवक बुखार, सर्दी और खासी से ग्रसित, क्लीनिक संचालक से कराया था उपचार 
- युवक और क्लीनिक संचालक के परिवारों के नौ सदस्य होटलों में क्वारंटाइन 
बनबसा/चम्पावत। हिटी 
चार दिन पूर्व पैदल ही पंतनगर से बनबसा पहुंचा एक युवक तीन दिन से बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित है। ग्राम प्रधान की सूचना पर प्रशासन ने युवक व उसके पांच परिजनों को एक क्लीनिक संचालक के परिवार सहित संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया है। वहीं, इस गांव के सभी लोगों को होम क्वारंटाइन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गांव में करीब सात सौ लोग हैं।  क्लीनिक संचालक और युवक के संपर्क में आए अन्य लोगों का डाटा भी जुटाना शुरू कर दिया गया है। हालांकि लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।  
सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि  गड़ीगोठ के ग्राम गुदमी निवासी एक युवक पंतनगर की एक फैक्ट्री में काम करता है। लॉकडाउन की वजह से वह युवक 29 मार्च को पंतनगर से पैदल बनबसा की ओर रवाना हुआ और 31 मार्च को घर पहुंच गया था। तीन दिन से युवक बुखार और खांसी से पीड़ित है। हेल्पलाइन नंबर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम उसके घर पहुंच गई थी। सीएमएस के मुताबिक प्रशासन ने तत्काल युवक को पांच परिजनों जबकि क्लीनिक संचालक को चार परिजनों समेत होटल में क्वारंटाइन कर दिया है। साथ ही, पूरे गांव को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। इस गांव की आबादी करीब 700 बताई जा रही है।  युवक का सैंपल जांच के लिए एसटीएच लैब भेजा जा रहा है।
---इंसेट--
पूरे गांव को भेजे जाएंगे नोटिस 
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि युवक बुखार-खांसी से ग्रसित है। उसके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकता है। एसपी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे गुदमी गांव को होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी ग्रामीणों को इसके लिए नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। ताकि गांव से कोई बाहर न निकल सके, इसके लिए पुलिस और खुफिया विभाग को अलर्ट किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top