कोरोना पॉजिटिव आये पांच जमाती , रामपुर जिले में मचा हड़कम्प

Uk live
0


 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट
रामपुर : यूपी के  रामपुर में मुरादाबाद से रामपुर के टाण्डा में आये 11 जमातियों में 5 जमातियों की रिपोर्ट पोजेटिव आने के बाद पूरे ज़िले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद रामपुर सीएमओ डॉक्टर सुबोध कुमार शर्मा पूरे मेडिकल स्टाफ  और दलबल के साथ टाण्डा स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र पहुचे ओर पोजेटिव की पाए गए 5 जमातियों की नागरानी बड़ा कर उन्हें अलग रूम में शिफ्ट किया गया है। सभी जमाती  को क्वॉरेंटाइन कराया।

रामपुर के टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्वारंटीन किए गए 11 में से पांच जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।इनकी जांच अलीगढ़ में कई गई थी। ये पांचों जमाती मूल रूप से उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले हैं। इन्हें मुरादाबाद से उत्तराखंड जाते समय टांडा में पुलिस ने रोक लिया था। इन 11 जमातियों में से एक की नानी का घर टांडा में ही है। इन जमातियों को टांडा में ही क्वारंटीन किया गया था। बाद में इन्हें टांडा सीएचसी भेज दिया गया था। जिसके बाद इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सैंपल की रिपोर्ट आज बुधवार को आई है, जिसमें पांचों जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं जिलाधिकारी ने तहसील टांडा  को पूरी तरह सील कर दिया है।


05 पांचों जमाती की कोरोना पॉजिटिव मेडिकल रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए पूरी जानकारी मीडिया को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुबोध कुमार शर्मा द्वारा दी गई ၊


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top