चम्बा पालिका कोरोना संक्रमण को देखते हुये कर रही महत्वपूर्ण कार्य

Uk live
0



रिपोर्ट :  ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) :   केंद्र सरकार  ,राज्य सरकार तथा जिला आपदा प्रबंधन केंद्र द्वारा लगातार ऐसी लिस्ट जारी की जा रही हैं जो नागरिक विदेश से आए हैं अथवा देश के विभिन्न हिस्सों से उत्तराखंड में प्रवेश करके आए हैं उनकी जांच शहर स्तर पर पालिका द्वारा गठित सीआरटी टीमों के  टीम के प्रभारी जो की आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग के चिकित्सक हैं अपनी टीमों के साथ कर रहे हैं इसके अलावा ऐसे लोगों की भी जांच की जा रही है जो स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य की दृष्टि से संदिग्ध हैं टीम द्वारा पूर्व में quarantine किए गए व्यक्तियों का ऑब्जरवेशन पूर्ण हो जाने पर भी उन पर सघन दृष्टि रखी हुई है
लॉक डाउन से जहां दैनिक रोजी-रोटी वाले प्रभावित हुए हैं उससे ज्यादा बेजुबान जानवरों को चारा खिलाने की जिम्मेदारी को देखते हुए पालिका स्तर से प्रत्येक दिन प्रातः 6:00 बजे से ही एक टीम सक्रिय होकर इन्हें सब्जियां एवं चारा खिलाती है आज इसी को देखते हुए सुरकंडा देवी मंदिर के अध्यक्ष जीत सिंह नेगी जी द्वारा पालिका के अधिशासी अधिकारी को इस पुनीत कार्य में पालिका की सराहना करते हुए बताया कि सुरकंडा मंदिर समिति द्वारा जानवरों को प्रथम चरण में 05 kits पशुओं के चारे की किट उपलब्ध कराई जाएगी पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा चंबा के पशु चिकित्सक पी के सिंह से इस संबंध में वार्ता की गई और उनके द्वारा बताया कि पशु अस्पताल के पास वर्तमान में 5 किट उपलब्ध हैं समिति द्वारा धन जमा करने पर 5 kits किट उपलब्ध करा दी जाएगी श्री नेगी अध्यक्ष सुरकंडा मंदिर के द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि आगे भी उनके द्वारा गोवंश के लिए यथासंभव चारे की व्यवस्था पालिका को उपलब्ध कराई जाएगी ၊

 पालिका क्षेत्र में बहुतायत में ऐसे परिवार रहते हैं जो दैनिक रूप से खाते और कमाते हैं पालिका अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा मंथन करने पर पालिका फंड से 165 किट खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है तथा चैरिटी के द्वारा एकत्रित किट जिनकी संख्या 275 थी इस प्रकार कुल 440 खाद्यान्न किट का वितरण पालिका स्तर से पालिका के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 8 अप्रैल तक किया जा चुका है और खाद्यान्न कीटों का वितरण पालिका के अलावा पालिका सीमा से सटे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जा रहा है ၊
 पालिका क्षेत्र चंबा तथा इसके आसपास किसी भी इलाके में अभी तक कोई भी कोरोनावायरस का पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है EO द्वारा बताया कि हमें सबसे पहले अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अपने प्रत्येक नागरिक को जागरूक करने का काम किया जा रहा है मास्क बहुत ही जरूरी है और इसके साथ-साथ सोशल डिस्टेंस  का शत-प्रतिशत पालन किया जाना है इस करोना वायरस की लड़ाई में बहुत ही जरूरी है सभी नागरिक को इस लॉक डाउन में मास्क का प्रयोग सत प्रतिशत करेंगे नागरिकों के द्वारा जो मास्क और gloves यूज किए जा रहे हैं उन्हें या तो स्वयं दबाना होगा अथवा पालिका के कर्मचारियों को एक बंद बैग में देना होगा. खुले में फेंकने पर यह बहुत ही खतरनाक है इसे बंदर गाय कुत्ते या अन्य जानवर यदि टच करेंगे और खाएंगे तो बहुत विकट समस्या खड़ी हो सकती है पालिका स्तर से इसकी जागरूकता का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top