अपर जिलाधिकारी ने लॉक डॉउन के जरिये किया स्थलीय निरीक्षण

Uk live
0


 ब्यूरो चीफ दानिश खान की रिपोर्ट

रामपुर : यूपी के रामपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन  जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने शहर के वार्ड संख्या 12 एवं 13 के साथ ही घेर चंदन खां का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने राशन की दुकान पर पहुंचकर वितरण एवं भंडारण आदि की स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि राशन की दुकान पर भंडारण एवं वितरण की स्थिति संतोषजनक मिली वही वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद खराब मिल रही है जिसके लिए उन्होंने अधिशासी अधिकारी को अभियान चलाकर यथाशीघ्र सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान रास्ते में गैस हॉकर को रोककर अपर जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडर का वजन भी कराया। गैस सिलेंडर का वजन सही मिला। इसके अलावा स्टार चौराहे पर भी वे पुलिस बल के बीच पहुंचे तथा कहा कि ड्यूटी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top